Published On : Fri, Jan 4th, 2019

दीनानाथ स्कूल की सोनल धाडसे का नेशनल ‘ सेप्टाटक्रा ‘ टूर्नामेंट में सिलेक्शन

Advertisement

नागपुर: दीनानाथ हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज में पढ़नेवाली दसवीं क्लास की छात्रा सोनल भानुदास धाडसे का सेलेक्शन अंडर 17 के नेशनल सेप्टाटक्रा टूर्नामेंट के लिए हुआ है. महाराष्ट्र स्टेट टीम की ओर से वह खेलेगी.

इसका आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से किया जा रहा है. इससे पहले सोनल का चयन राज्य सेप्टाटक्रा चैंपियनशिप के लिए हुआ था जो वर्धा में अक्टूबर महीने में संपन्न हुई थी.

सोनल वर्धा के कोचिंग कैंप का हिस्सा भी रह चुकी है. यह टूर्नामेंट वेस्ट गोदावरी आँध्रप्रदेश में 10 जनवरी से लेकर 13 जनवरी के बीच होगा. इस उपलब्धि के लिए स्कूल के मैनेजमेंट मेंबर्स, एडमिनिस्ट्रेटिव त्रिपाठी घोष, प्रिंसिपल आलोक कुमार सिन्हा, कोच डॉ. मंडल और सभी स्कुल के स्टाफ ने सोनल को बधाई दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.