Published On : Mon, Sep 17th, 2018

हॉकी मैच में दीनानाथ हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज ने किया नेहरू कप अपने नाम

Advertisement

नागपुर: दीनानाथ हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज की अंडर 17 टीम ने नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जीत हासिल की है. इसका आयोजन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफिस नागपुर के वीएचए मैदान में किया गया था.

फाइनल मैच में दीनानाथ स्कूल ने तिड़के विद्यालय को 2-0 से हराया. इस मैच में दीनानाथ हाईस्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज के प्रफुल बोरकर ने 25वें मिनट में पहला गोल लगाया और दूसरा गोल संजय यादव ने 27 वें मिनट में लगाया. जिसके कारण दीनानाथ की झोली में नेहरू कप हो गया.

Gold Rate
Apr 21 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,53,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस जीत पर दीनानाथ हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज के प्रिंसिपल अलोककुमार सिन्हा, एडमिनिस्ट्रेटर तृप्ति घोष और बीईएस के सभी सदस्यों ने टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी है और आरमोरी गडचिरोली में होनेवाले मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement