Published On : Tue, Oct 9th, 2018

फिर बिगड़ी दिलीप कुमार की तबीयत, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

Advertisement

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार रविवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उनको निमोनिया का ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. बता दें कि 5 सितंबर को भी दिलीप कुमार की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था .ऐसी खबरें आई थीं कि 95 वर्षीय दिग्‍गज अभिनेता अब लोगों को पहचान नहीं पा रहे, लेकिन सायरा ने इससे इंकार किया था.

उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो लगातार ट्वीट के जरिए दिलीप कुमार की सेहत के बारे में जानकारी देती रहती थीं.उस वक्त सेहत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. लेकिन दोबारा दिलीप कुमार की सेहत बिगड़ जाने से पत्नी सायरा बानो काफी परेशान हैं.

Gold Rate
Sept 16,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बता दें, दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान है. उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था. 30 के दशक में उनका परिवार पाकिस्तान से मुंबई शिफ्ट हो गया था. दिलीप कुमार कई सालों से रुपहले पर्दे से दूर हैं, बीमारी की वजह से अक्सर वो घर पर ही रहते हैं. वो अब ज्यादातर अपनी खराब सेहत के चलते ही खबरों में रहते हैं.

Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.