Published On : Wed, Feb 7th, 2018

डिजिटल इंडिया का पहला आरटीई डिजिटल आवेदन फॉर्म

Advertisement


नागपुर: भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए आरटीई एक्शन कमेटी की और से आरटीई डिजिटल फॉर्म की शुरुआत उपराजधानी में की गई है. जिसके तहत अब आरटीई के तहत एडमिशन करनेवाले बच्चों के अभिभावकों को फॉर्म भरना काफी आसान हो जाएगा. जिन अभिभावकों ने कभी भी फॉर्म नहीं भरे है. ऐसे अभिभावक भी यह फॉर्म भरकर भेज सकते हैं.

अभिभावकों को फॉर्म की लिंक पर क्लिक करके अपने बच्चों की डिटेल्स उसमें भरनी होगी. जिसके बाद वह डिटेल्स सर्वर में रेजिस्टर्ड हो जाएगी. उसके बाद बनाए गए कॉल सेंटर से अभिभावकों को कॉल जाएगा और लोकेशन के आधार पर उनके फॉर्म भरे जाएंगे. यह लिंक http://www.rteact.info/ पूरे देश में जाएगी. यह फॉर्म सभी लोगों के लिए होगा. राज्यों के बाहर के अभिभावक भी इसमें अपने बच्चों की डिटेल्स भर सकते हैं.

इस बारे में आरटीई एक्शन कमेटी के चैयरमेन मो. शाहिद शरीफ ने जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटिलायजेशन और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए कमेटी की ओर से यह डिजिटल फॉर्म बनाया गया है. इस फॉर्म के ट्रायल स्वरूप इंदौर, पुणे और नाशिक, गुजरात से भी लीड कार्य की शक्ल में लोगों ने फॉर्म भरे थे. इस वेबसाइट में पूरे राज्य के विद्यार्थियों का डेटा रहेगा कौन सी जगह से कितने आवेदन आए हैं. यह सभी इसमें रहेगा. इंदौर की कंपनी को यह काम दिया गया है. वह डाटा लेकर अभिभावकों को कॉल कर उनका फॉर्म भरेगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.