Published On : Fri, Dec 31st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

सीआरपीएफ के डी.आई.जी. रेंज नागपुर ने किया धानोरा सीआरपीएफ का दौरा

Advertisement

नागपुर: श्री आई. लोकेंद्र सिंह, डीआई.जी. सीआरपीएफ, रेंज नागपुर द्वारा दिनांक 27-12-2021 से 30-12-2021 तक, अति संवेदनशील क्षेत्र धानोरा, गड़चिरोली में तैनात 113 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय एवं सीआरपीएफ कम्पनियों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने कैंप का भ्रमण कर जवानो के रहन सहन, खानपान के साथ साथ कैंप सुरक्षा का जायजा लिया, फायरिंग रेंज पर जाकर जवानों का राइफल का फायर देखा, तथा कम्पनियों मे जाकर जवानों की फिटनेस देखा, सैनिक सम्मेलन के माध्यम से बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों से वार्तालाप किया और सीआरपीएफ की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे बताया, और उनकी समस्याएं पूछी, इस मौके पर अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सिपाही ठाकुर दास किस्कू, उपनिरीक्षक चंद्रभान पटेल एवं मेडिकल अधिकारी डा० आदित्य पुरोहित को सीआरपीएफ के महानिदेशक से प्राप्त डी.जी. डिस्क, उत्कृष्ट मैडल एवं प्रसंसा पत्र प्रदान किये

उन्होंने 113 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों के अच्छे रहन सहन एवं उनके उच्च मनोबल की सराहना किया, कोरोना से बचाव हेतु बटालियन द्वारा किए गए उपायों को ठीक पाया, उन्होंने कहा सीआरपीएफ को न केवल नक्सल समस्या से निपटना ही बल्कि साथ साथ ग्रामीणों का भरोसा जीतना है और उनकी हर सम्भव सहायता भी करनी है, इसी के साथ श्री जी डी पंढरीनाथ कमांडेंट 113 बटालियन ने क्षेत्र में किए जा रहे अभियानों, सिविक एक्शन प्रोग्राम व बटालियन द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों का संक्षिप्त ब्योरा दिया।

Advertisement

डी आई जी श्री आई लोकेंद्र सिंह के दौरे के दौरान 113 बटालियन के कमान्डेंट श्री जी.डी. पंढरी नाथ, बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी, श्री राजपाल सिंह, उप कमान्डेंट श्री प्रमोद सिरसठ, तथा बटालियन के मेडिकल अधिकारी डा० आदित्य पुरोहित साथ में रहे, |

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.