Published On : Thu, Sep 22nd, 2016

सेना ने लिया बदला, PoK में घुसकर मारे 20 आतंकी

Advertisement

uri-opकश्मीर में उड़ी के सैन्य मुख्यालय पर हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पार जाकर करीब 20 आतंकियों को ढेर किया है। हालांकि सरकारी सूत्रों से इसकी पुष्टि नहीं है। ‘द क्विंट’ वेबसाइट ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया है कि करीब 18 से 20 सैनिकों की दो यूनिट ने पीओके में तीन आतंकी शिविरों पर हमला किया, जिसमें करीब 20 आतंकी मारे गए।

रिपोर्ट के मुताबिक पाक अधिकृत सीमा में भारतीय जवान हेलिकॉप्टर के जरिए दाखिल हुए और ऑपरेशन को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों की जवाबी कार्रवाई में घायल होने वाले लोगों की संख्या 200 के करीब हो सकती है।

भारतीय सेना के साहसी ऑपरेशन के संकेत इस बात से मिलते हैं कि पाकिस्तान ने 20 सितंबर की रात को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलांइस ने एयरस्पेस प्रतिबंधों के चलते गिलगित समेत कई उत्तरी पाक शहरों को जाने वाली फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता दान्याल गिलानी ने इस संबंध में मंगलवार को ट्वीट भी किया।

इधर बुधवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भले ही संयुक्त राष्ट्र में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने गए हो, लेकिन भारतीय कार्रवाई से पाकिस्तान के पसीने छूट गए हैं। बुधवार को इस संबंध में नवाज शरीफ ने पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ से भी बात की।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.