Published On : Tue, Feb 24th, 2015

कोराडी : राजेश रंगारी मित्र परिवार की ओर से रोग निदान शिविर संपन्न

Advertisement

Rajesh Rangari 2
कोराडी (नागपुर)। श्रद्धा शारीरिक और शिक्षण प्रसारक संस्था तथा राजेश रंगारी मित्रपरिवार की ओर से पंचशील भवन महादुला में रोग निदान शिविर, एक्युपंचर शिविर, रक्तदान शिविर का समापन हुआ.

इस दौरान महादुला-कोराडी-बाबुलखेडा, चिचोली और आसपास के परिसर के नागरिक शिबिर में सहभागी हुए. हेगडेवार रक्तपेढ़ी की ओर से रक्तदान शिविर में 40 नवयुवकों ने रक्तदान किया. सामान्य शिविर में 500 मरीजों को आरोग्य के संदर्भ में अौषधोपचार और सलाह दी गई. इसमें एम.एम. गजभिये, डा. राहुल सुर्यवंशी, डा. जीवतोडे ने सहकार्य किया. महात्मा फुले नेत्रपेढी चांदुरबाजार अमरावती के सहकार्य से 250 मरीजों की जांच की गई. वहीं 250 लोगों को चश्मे बांटे गए. 50 मरीजों को मोतिया बिंदु होने से उन्हें नागपुर में रेफर किया गया.

इस कार्यक्रम की सफलता के लिए विजय राउत, सुनील लांडे, चंदू टेकाम, विलास तभाने, ज्ञानोबा सोनवाने, सिद्धार्थ शेंडे, पन्नालाल रंगारी, रविंद्र लोखंडे, सोनू काले, गौतम वानखेडे और सभी नगरसेवकों ने सहकार्य किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.