
नागपुर – राज्य का मानसून सत्र बुधवार से उपराजधानी में शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान विपक्ष एक बार फिर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सत्र शुरू होने से पूर्व किसानों के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष धनंजय मुंडे ने कहाँ सरकार धृतराष्ट्र की भूमिका में है। अधिकारी इतने मगरूर हो गए है की वो कर्ज के बदले किसान की पत्नी से शारीरिक सुख की माँग कर रहे है।
यह घटना महाराष्ट्र के गौरव के लिए लज्जास्पद है। बावजूद इसके सरकार धृतराष्ट्र की भूमिका में है। बुआई के समय में भी किसानों को कर्ज नहीं मिल रहा है। ये सरकार किसानों के भले के लिए कुछ करती दिखाई नहीं दे रही है।
मुंबई के अँधेरी में मंगलवार सुबह हुए फुट ओवर ब्रिज गोखले ब्रिज गिरने की घटना पर दुःख जताते हुए मुंडे ने कहाँ मुंबई केंद्र को करोडो रुपयों का कर्ज देता है। बावजूद इसके यहाँ के आम निवासियों की मुलभुत सुविधाओं की पूर्ति में लापरवाही बरती जाती है। ये घटना इसी का नतीजा है। उन्होंने रेलवे के कामकाज़ पर सवाल उठाते हुए उपनगरीय रेलवे में सर्वे कर आवश्यकत सुविधाओं को जल्द पूरा करने की माँग उठाई।
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra
स्कॉर्पियो-पिकअप की भीषण टक्कर, तीन घायल ...#news #latestnews #update #maharashtranews
बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha
बच्चू कडू पर वानखड़े का पलटवार.. #maharashtranews #politicsnews #latestnews
कुस्तीगीर परिषद को हाईकोर्ट से झटका.. #maharashtranews #latestnews #wardha
पेपर लीक, बेरोजगारी पर सरकार घिरी ...#breakingnews #news #maharashtranews #vidarbha #nagpurnews







