Published On : Sat, May 16th, 2015

धारणी में 2 ने की आत्महत्या

Advertisement


धारणी (अमरावती)।
तहसील में दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इनमें से वार्ड 3 में रहने वाले राज सुभाष उईके (18) ने चिखलपाट मार्ग पर स्थित एक बडे वृक्ष पर रस्सी से खुद को फांसी लगा ली. जबकि बोथरा गांव में रहने वाले किसान हिरालाल मंगल जावरकर ने (50) अउपज और कर्ज के बोझ से तंग आकर अपने ही खेत में जहर गटक लिया. दोनों  मामलों  में पुलिस ने घटना स्थल पर पंहुचकर लाशों का पंचनामा कर लाशें पोस्टमार्टम के लिए भेजी है. बताया जाता हैकि राज ने  घरेलु कलह के चलते आत्महत्या की.
Suicide (2)

Advertisement
⚠️ No videos found. Please check YT Latest Videos settings.
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges