Published On : Sat, Jan 25th, 2020

धरमपेठ शिक्षा संस्था में सीएए के कार्यक्रम पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी

Advertisement

कार्यक्रम पर रोक की हो रही है मांग

नागपुर: राज्य के शालेय शिक्षा विभाग ने स्कुल परिसर या स्कुल में किसी भी राजनैतिक कार्यक्रमों से दूर रहने को कहा है। लेकिन इसी बीच धरमपेठ शिक्षण संस्था द्वारा धरमपेठ गर्ल्स स्कुल के परिसर में सीएए और एनआरसी के समर्थन में शनिवार 25 जनवरी को शाम साढ़े 5 बजे व्याख्यान का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे। इसे लेकर राजनीती गरमा गई है। कांग्रेस ने इसकी शिकायत शालेय शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ और नागपुर के पालकमंत्री डॉ.नितिन राऊत समेत विभागीय शिक्षा उपसंचालक से की है। इस शिकायत में इस कार्यक्रम पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कांग्रेस के महासचिव व् प्रवक्ता संदेश सिंगलकर ने कहा की राजनितिक दृष्टि से संवेदनशील विषय पर स्कुल या स्कुल परिसर में कार्यक्रम नहीं लेने के निर्देश शालेय शिक्षा व् क्रीड़ा विभाग ने दिए है। 11 जनवरी को इस संबंध में शासकीय आदेश जारी हुआ है। लेकिन शिक्षा संस्थाओ द्वारा इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। सिंगलकर ने कार्यक्रम पर तुरंत रोक लगाने की मांग करते हुए धरमपेठ शिक्षा संस्था व् उसके पदाधिकारियों पर क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.