Published On : Sat, Dec 3rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

जबरन छुट्टी पर भेजे गए धर्मेश धवनकर

Advertisement

* विश्वविद्यालय प्रशासन ने कसा शिकंजा

नागपुर: नागपुर विश्वविद्यालय के सात विभागाध्यक्षों से रंगदारी मांगने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ धर्मेश धवनकर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्हें 7 जनवरी तक अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया है, तब तक के लिए उन्हें विश्वविद्यालय परिसर में आने से प्रतिबंधित भी बताया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर इस संबंध में जानकारी नहीं दी है। हालांकि विवि प्रशासन के एक वरिष्ठ सूत्र ने इस मामले पर सफाई दी है। सूत्र का यह भी कहना है कि इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया था।

हाल ही में विश्वविद्यालय के सात विभागाध्यक्षों ने डॉ. धर्मेश धवनकर के खिलाफ कुलपति से शिकायत की थी। इस शिकायत के अनुसार, धवनकर ने झूठी शिकायतों का डर दिखाकर विभागाध्यक्ष से लाखों रुपए की उगाही की। इस संबंध में सात विभागों के सभी प्रमुखों ने मिलकर कुलपति से शिकायत की थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरुआत में तो इस मामले की अनदेखी की।

Advertisement

लेकिन कई समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के पश्चात कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। शुरुआत में तीन दिन में जवाब देने को कहा गया। इसके बाद और सात दिन का समय दिया गया। 28 नवंबर को धवनकर ने नोटिस का जवाब दिया; लेकिन प्रशासन के इस जवाब से संतुष्ट न होने पर प्रशासन ने उन्हें अनिवार्य अवकाश पर भेजने की कार्रवाई की है।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges