Published On : Sun, Oct 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

जीकुमार आरोग्यधाम में धन्वंतरि जयंती सोल्लास संपन्न

Advertisement

‘‘पंचकर्म विशेषांक‘‘ विमोचित

नागपुर। जरीपटका, गुरू हरक्रिशन देव मार्ग स्थित जीकुमार आरोग्यधाम में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस व धन्वंतरि जयंती विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों सहित सोल्लास मनायी गयी। इस अवसर पर श्री कलगीधर सत्संग मंडल के संयोजक अधि. माधवदास ममतानी ने अपनी ओजस्वी वाणी में श्री गुरु गोबिंदसिंघ द्वारा रचित दसम ग्रंथ में से भगवान धन्वंतरि को परमात्मा द्वारा भेजा गया विष्णुजी का सत्रहवां अवतार बताया।‘आयुर बेद तिन कीयो प्रकासा, जग के रोग करे सब नासा ।।’’ अर्थात् भगवान धन्वंतरिजी ने आयुर्वेद का निदान कर उसमें भिन्न-भिन्न रोगों को दूर करने हेतु औषधियां लिखीं। अतः आयुर्वेद परमात्मा द्वारा भेजी गयी श्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति है।

इस अवसर पर सांसद कृपाल तुमाने, पूर्व केबिनेट मिनिस्टर डॉ नितिन राउत, विधायक कृष्णा खोपड़े, पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने व प्रकाश गजभिये, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की अधिष्ठाता डॉ. लीला अभिचंदानी, मनोरोग तज्ञ डॉ. सुधीर भावे, निमा के डॉ शांतीदास लुंगे, डॉ रविन्द्र बोथरा, डॉ शैलेन्द्र अग्रवाल, डॉ विनोद गंभीर, पूर्व स्थायी समिती अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा, पूर्व नगरसेवक सुरेश जग्यासी, पूर्व नगरसेविका प्रमिला मथरानी, अश्विन मेहाड़िया, अर्जुनदास आहूजा, इत्यादि प्रमुख अतिथियों द्वारा स्वास्थ्य वाटिका का ‘‘पंचकर्म विशेषांक‘‘ विमोचित किया गया।

Advertisement

स्वास्थ्य वाटिका की संपादिका डॉ. अंजू ममतानी ने पत्रिका की जानकारी देेते हुए बताया कि इस पंचकर्म विशेषांक में वातरोग, त्वक् विकार, मधुमेह, ग्रहणी रोग, आमवात, पी.सी.ओ.एस व स्थुलता में पंचकर्म, स्वस्थ जीवन के लिये वमन-विरेचन कर्म, कॉर्न में अग्नि कर्म, मनोविकार में शिरोधारा, बस्ती चिकित्सा ,रक्तमोक्षण, पंचकर्म पयर्टन, स्त्री रोगों में उत्तरबस्ति, पंचकर्म स्वास्थ्य की कुंजी इत्यादि लेखों का विस्तृत विवरण दिया गया है। प्रबंध संपादक डॉ. जी.एम.ममतानी ने बताया कि मात्र 50 रु. में यह पत्रिका समाज के हर वर्ग को आकर्षित कर लाभान्वित कर रही है। यह पत्रिका देश के सभी प्रमुख बुक स्टॉलस के अलावा वेबसाइट व प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है।

मुख्य अतिथी डॉ. नितिन राउत ने कहा गत 17 वर्षों से जीकुमार आरोग्यधाम की ओर से डॉ. ममतानी दंपति द्वारा संपादित स्वास्थ्य वाटिका समाज को स्वास्थ्य व संस्कार देने का उल्लेखनीय कार्य कर रही है। रूग्ण सेवा के माध्यम से सामाजिक स्वास्थ्य का प्रशंसनीय कार्य ममतानी दंपति कर रहे है । प्रकाश गजभिए ने कहा कि सभी धर्मों को साथ में लेकर चलना सही मार्ग हमें संत महापुरूष दर्शाते हैं। सभी धर्म व संप्रदायों को साथ लेकर चलना यही राष्ट्र धारा है। स्वास्थ्य वाटिका स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग बतलाती है। डॉ. लीला अभिचंदानी ने सभी को धन्वन्तरि जयंती व दीपावली की बधाई देते हुए स्वास्थ्य वाटिका की उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामना दी।

कार्यक्रम में सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं ने भगवान धन्वंतरिजी की पूजा-अर्चना की । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को अल्पाहार व ’’स्वास्थ्य वाटिका’’ पत्रिका प्रदान की गई। जीकुमार आरोग्यधाम के संचालक डॉ हरकिशन व डॉ निधी ममतानी ने आगंतुकों का स्वागत व आभार माना। कार्यक्रम का संचालन श्री तुलसी सेतिया ने किया।

कार्यक्रम में सर्वश्री मंहत मोहन ठाकुर, प्रदीप पोहाने, दिनेश यादव, शेषराव गोतमारे, भावना संतोष लोणारे, प्रताप मोटवानी, बंडोपंत टेभूर्णे, डॉ. विंकी रूघवानी, महेश साधवानी, अनिल भारद्वाज, श्रीकांत आगलावे, उमेश प्रधान, प्रीतम मथरानी, गुड्डू केवलरामानी, रमेश वानखेडे, किशोर लालवानी, एडवोकेट विनोद लालवानी, वलीराम सहजरामानी, पी डी केवलरामानी, दौलत कुंगवानी, संजय जयस्वाल, गौतम पाटिल, राजकुमार शर्मा, पुरूषोत्म रंगलानी, पंजू तोतवानी, अशोक आहुजा, डॉ रिचा जैन, खेमराज दमाहे, रोहित यादव, पी.टी दारा, मोहन गंगवानी इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.