Published On : Wed, Nov 4th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

धन्वंतरि जयंती पर GKumar आरोग्यधाम में विशेष आयोजन, ‘स्वास्थ्य वाटिका’ का विशेषांक होगा जारी

6 नवंबर को जरीपटका के नारा रोड स्थित आरोग्यधाम में धार्मिक कार्यक्रम; भगवान धन्वंतरि की पूजा और प्रवचन के साथ होगा ‘आर्थराइटिस केयर’ विशेषांक का विमोचन।
Advertisement

Auto Draft

नागपुर: आयुर्वेद के जनक और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 6 नवंबर को नागपुर के जरीपटका स्थित GKumar आरोग्यधाम में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रिका ‘स्वास्थ्य वाटिका’ के ‘आर्थराइटिस केयर’ विशेषांक का विमोचन भी किया जाएगा।

सुबह 6 से 8 बजे तक पूजा और प्रवचन
डॉ. ममतानी के अनुसार, सुबह 6 बजे से 8 बजे तक भगवान धन्वंतरि पर आधारित प्रवचन और पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम एडवोकेट श्री माधवदास ममतानी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें श्री गुरु गोबिंद सिंह द्वारा रचित ‘श्री दशम ग्रंथ’ के आधार पर भगवान धन्वंतरि के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।

‘स्वास्थ्य वाटिका’ के विशेषांक का विमोचन
धार्मिक कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथियों के हाथों राष्ट्रीय पत्रिका ‘स्वास्थ्य वाटिका’ के ‘आर्थराइटिस केयर’ विशेषांक का विमोचन किया जाएगा। इस विशेषांक में गठिया रोग की देखभाल से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई है।

आरोग्यधाम में 27 वर्षों से मनाई जा रही धन्वंतरि जयंती
डॉ. ममतानी ने बताया कि भगवान धन्वंतरि को समर्पित यह आयोजन हर वर्ष आयुर्वेदिक कॉलेजों और अस्पतालों में उत्साह के साथ मनाया जाता है। GKumar आरोग्यधाम में इस वर्ष धन्वंतरि जयंती समारोह का 27वां वर्ष है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.