Published On : Wed, Jan 15th, 2020

बेलिशॉप शिवमंदिर में धनुर्मास महोत्सव का समापन

Advertisement

— भोगी जलाकर मनाया पोंगल उत्सव

नागपुर: बेलिशॉप-मोतीबाग रेलवे कॉलोनी, कड़बी चौक, नागपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में सत्य साई सेवा समिति द्वारा गत 1 माह से धनुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जारी प्रभात फेरी का समापन मकर संक्रांति के दिन भोगी जलाकर किया। इस महोत्सव के अंतर्गत गत 16 दिसंबर से नियमित सुबह 5 से 6 बजे तक प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रभातफेरी के दौरान शुरुवात में मंदिर में सुप्रभातम व भजन तत्पश्चात भजन गाते हुए नगर भ्रमण व भ्रमण पश्चात मंदिर में आरती व प्रसाद वितरित किया जाता रहा।

दक्षिण भारतीय समुदाय ने बड़ी संख्या में सहभागी होकर 14 जनवरी को सामूहिक तौर पर सुबह 5.30 बजे भोगी की पूजा करने के बाद उसे जलाकर उसकी सभी ने परिक्रमा कर पोंगल उत्सव मनाया गया। धनुर्मास के आयोजन को सफल बनाने हेतु प्रकाशराव (गुण्डु राव), शेषु रेड्डी, आय. कृष्ण कुमार, लक्षमण मूर्ति, जी. के. राव, जी.वी.आर. मूर्ति, बी.सुधाकर, एम. वी.आर. मूर्ति, एम. वी. प्रसाद, प्रभु नरड़े, सुचत्रा देवी, पी. लक्षमी रेड्डी, पार्वती, नागमणि, सरस्वती, पी. पद्मा, सपदादेवी, लक्षमी, निर्मला पटनायक, पी. कन्याकुमारी सहित पी. सत्याराव, विरेन्द्र झा, डॉ. प्रवीण डबली, प. कृष्ण मुरली पांडेय , जुगलकिशोर शाहू अथक प्रयास कर रहे है।

19 जनवरी को महारुद्र
धनुर्मास की समाप्ति पर बेलिशॉप शिव मंदिर में सत्य साई सेवा समिति द्वारा विष्णु सहस्रनाम व सामूहिक महारुद्र पाठ का आयोजन 19 जनवरी रविवार को किया गया है। सुबह 8 बजे साधको द्वारा विष्णु सहस्रनाम का सामूहिक पठन तत्पश्चात 9 बजे सर 12.30 बजे तक सामूहिक महारुद्र का पाठ होगा व प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसमे सभी श्रद्धालुओ व सत्य साई सेवा समिति के सदस्यों से शामिल होने का आवाहन आयोजको ने किया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.