Published On : Mon, Dec 30th, 2019

बेलिशॉप शिवमंदिर में धनुर्मास महोत्सव

Advertisement

नागपुर: बेलिशॉप-मोतीबाग रेलवे कॉलोनी, कड़बी चौक, नागपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में सत्य साई सेवा समिति द्वारा धनुर्मास महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव के अंतर्गत गत 16 दिसंबर से नियमित सुबह 5 से 6 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जा रही है। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागी हो रहे है। शुरुवात में मंदिर में सुप्रभातम व भजन होते है।

तत्पश्चात भजन गाते हुए नगर भ्रमण व भ्रमण पश्चात मंदिर में आरती व प्रसाद वितरित किया जाता है। यह महोत्सव 19 जनवरी तक मनाया जाएगा। नववर्ष पर भी विशेष आयोजन किया गया है। इसी श्रुखला के अंतर्गत 14 जनवरी को सामूहिक भोगी उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव में बड़ी संख्या में दक्षीण भारतीय समुदाय शामिल होकर भोगी उत्सव मनाता है।

Gold Rate
28 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,64,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,52,900 /-
Silver/Kg ₹ 3,72,000 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसे पोंगल उत्सव भी कहा जाता है। आयोजको ने सभी श्रद्धालुओ से सुबह प्रभात फेरी में सहभागी होने का आवाहन किया है। आयोजन को सफल बनाने हेतु प्रकाशराव (गुण्डु राव), शेषु रेड्डी, आय. कृष्ण कुमार, लक्षमण मूर्ति, जी. के. राव, जी.वी.आर. मूर्ति, बी.सुधाकर, एम. वी.आर. मूर्ति, एम. वी. प्रसाद, प्रभु नरड़े, सुचत्रा देवी, पी. लक्षमी रेड्डी, पार्वती, नागमणि, सरस्वती, पी. पद्मा, सपदादेवी, लक्षमी, निर्मला पटनायक, पी. कन्याकुमारी सहित पी. सत्याराव, विरेन्द्र झा, डॉ. प्रवीण डबली, प. कृष्ण मुरली पांडेय , जुगलकिशोर शाहू अथक प्रयास कर रहे है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement