
नागपुर: यशोधरा नगर पुलिस थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में खैरी, जूनि कामठी निवासी रवि मनोहर धांडे (35) की हत्या के मामले में आरोपियों को कोर्ट ने 5 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
आरोपियों में रवि के ही दोस्त खैरी निवासी शेख अल्फाज उर्फ सूरज शेख जलील शेख (22) और पीली नदी, कामठी निवासी संजय शालिकराम मते का समावेश है। आरोप है कि ईंट पर भट्टे पर काम करने वाले सूरज और रवि काम खत्म होने के बाद शराब पी रहे थे। इस दौरान संजय भी उनके साथ शराब पी रहा था।
किसी बात पर विवाद होने पर सूरज ने रवि के चेहरे और सिर पर ईंट दे मारी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद सूरज और संजय ने रवि को बाइक पर बैठाकर घूमने निकले। लेकिन उन्होंने रवि को भिलगांव ग्राम पंचायत के समीप स्थित हनुमान मंदिर के सभागृह में बाइक से उतार दिया और फरार हो गए। काफी अधिक खून बहने से रवि की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पहले सूरज को गिरफ्तार किया।
उसके बयान के आधार पर संजय को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस द्वारा दी गई दलीलों के आधार पर कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की है। मामले में आगे की जांच यशोधरा नगर पुलिस कर रही है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
AstroBuzz Podcast | Nagpur Today के साथ Suchhita Raut
KYC के नाम पर ₹7.5 लाख साफ! #NagpurNews #CyberFraud #CyberCrime #OnlineFraud #KYCScam...
मालिक नहीं मिला तो कर्मचारी पर हमला! #NagpurNews #Crime #KnifeAttack #CrimeNews #MaharashtraCrime
मंगलसूत्र और सोने की मणि चोरी के दो मामले उजागर




