Published On : Thu, Dec 15th, 2016

धनंजय मुंडे ने मुख्यमंत्री पर लगाया जानकर को संरक्षण देने का आरोप

Advertisement

dhananjay-munde
नागपुर:
चुनाव अधिकारी को धमकाने के लिए आरोप झेल रहे कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर की वजह से फिर एक बार विधानपरिषद में हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष धनंजय मुंडे ने मंत्री का इस्तीफे की माँग सदन में की विपक्ष इस माँग पर सदन में चर्चा की माँग कर रहा था लेकिन सभापति ने विपक्ष की माँग को नकार दिया जिसके बाद विपक्ष ने सदन में हंगामा किया और विपक्ष के सदस्य व्हेल में घुस गए। हंगामे की वजह से सभापति रामराजे निम्बालकर को सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर जानकर को बचाने का आरोप लगाया।

मुंडे के मुताबिक मंत्री की वायरल हुए वीडियो में वो साफ तौर पर चुनाव अधिकारी को धमकाते दिख रहे है। इतना ही नहीं खुद चुनाव आयोग मंत्री को दोषी ठहरा चुका है फिर भी मुख्यमंत्री उन्हें संरक्षण दे रहे है। मुंडे ने सरकार से सवाल किया की आखिर ऐसा क्या दबाव है जिस वजह से जानकर का बचाव किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को इस मसले पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने महादेव जानकर को सज्जन करार दिया था मुंडे ने इस पर भी आक्षेप दर्ज कराया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.