Published On : Thu, Jan 22nd, 2015

उमरखेड : ब्राह्मणगांव प्राथमिक आरोग्य केंद्र के कार्य में वनपरीक्षेत्र अधिकारी बना बाधा

Advertisement


अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए तीन महीनों से टालमटोल

उमरखेड (यवतमाल)। तालुका के ब्राह्मणगांव में मंजूर हुए प्राथमिक आरोग्य केंद्र की जगह के लिए विभिन्न विभागों की ओर से आरक्षित है. इस संबध में अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए ब्राह्मणगांव ग्रामपंचायत गत तीन माह से वनपरीक्षेत्र विभाग की ओर चक्कर मार रही है. उसके बावजूद उमरखेड वनपरीक्षेत्र अधिकारी की ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के लिए टालमटोल की जा रही है. इस वजह से कार्य में देरी हो रही है.

ब्राह्मणगांव परिसर के दस-बारा गांव के गांववासियों की स्वास्थ्य सेवा के लिए शासन की ओर से प्राथमिक आरोग्य केंद्र मंजूर हुआ है. इसके लिए ब्राह्मणगांव ग्रामपंचायत सीमा के सीट नं. 3, प्लाट नं. 486, क्षेत्रफल 57,390.07 चौ. मीटर और सीट क्र. प्लॉट क्र. 487 में 81.03 चौ. मीटर जगह प्राथमिक आरोग्य केंद्र के लिए मिले इसके लिए जिलाधिकारी कार्यालय ने त्रुटि की पूर्तता करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग उमरखेड, सहाय्यक विद्युत अभियंता उमरखेड, जि.प. निर्माण उपअभियंता उमरखेड, तालुका आरोग्य अधिकारी उमरखेड ने अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रलंबित न करते हुए दे दिया। लेकिन यहां के वनपरीक्षेत्र अधिकारी ने कहां कि उक्त प्रमाणपत्र देने का अधिकार उपवन सरंक्षण अधिकारी पुसद के पास है।

इसके अनुसार उमरखेड तहसील कार्यालय उपवन संरक्षक पुसद की ओर पत्रव्यवहार किया गया। शासन निर्णय क्र. एस 10/2011 प्रकरण क्र. 216/ फ 3 दि. 8 अगस्त अनुसार सार्वजनिक कार्य के लिए और अतिमहत्व आरोग्य सुविधा के कार्य के लिए वनपरीक्षेत्र अधिकारी अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के लिए गत तीन महीने से टालमटोल कर रहे है. वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने वनपरीक्षेत्र अधिकारी उमरखेड को समझाकर सार्वजनिक कार्य की समस्या दूर करने की मांग की है.

Construction of house

File Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.