Published On : Wed, Dec 21st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

खडगांव के सरपंच बने देवराव कडू

Advertisement

लावा की सरपंच बनी ज्योत्सना नितनवारे

नागपुर: नागपुर तालुका (ग्रामीण) के तहत 19 ग्राम पंचायतों के आम चुनाव के नतीजे मंगलवार, 20 दिसंबर को नागपुर के सरपंच भवन में हुए। खड़गांव और लावा में भाजपा के सरपंच पद पर निर्वाचित होने से दोनों गांवों के नागरिकों का विधायक समीर मेघे के नेतृत्व में विश्वास बना हुआ है। खड़गांव गांव में 10 सदस्यों में से भाजपा के 7 और कांग्रेस के 3 सदस्य निर्वाचित हुए।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

खडगांव में सरपंच पद के चुनाव में भाजपा के देवराव कडू ने कांग्रेस के मंगेश ठाकरे को 170 मतों से हराया। देवराव कडू को 818 मत मिले। मंगेश ठाकरे को 648 वोट मिले थे। लावा में सरपंच पद के लिए भाजपा के ज्योत्सना सुजीत नितनवरे ने कांग्रेस के स्नेहल भांगे को 408 मतों से हराया।

ज्योत्सना सुजीत नितनवरे को 1619 वोट मिले थे। जबकि स्नेहल भांगे को 1211 मत मिले। शिवसेना यूबीटी 4, कांग्रेस 4, बसपा 4, बीजेपी 2, बालासाहेबांची शिवसेना 1 सदस्य लावा ग्राम पंचायत के सदस्य चुने गए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.