Published On : Wed, Apr 14th, 2021

शनि मंदिर में जगमगाई काली माता की भक्ति ज्योत

Advertisement

20 को होगा अष्टमी हवन, कन्या पूजन

नागपुर: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शहर के सीताबर्डी, लोहापुल स्थित पुरातन जागृत शनि मंदिर में आज काली माता को मनोकामना अखंड भक्ति ज्योत अर्पित की गई. शनि मंदिर 501 भक्ति ज्योति से जगमगा उठा. पंडित सावन शर्मा ने बताया कि मंदिर को सजाया गया है. आज अखंड ज्योत प्रज्वलित करने से पूर्व काली माता का अभिषेक पूजन किया गया. माता का हरे वस्त्रों से सुंदर श्रृंगार कर पुष्प अर्पित किए गए. पश्चात पूजन आरंभ किया गया.

वैदिक ब्राम्हणों की उपस्थिति व मुख्य यजमानों के हाथों से ज्योति प्रज्वलित की गई. अखंड ज्योति सुंदर के सुंदर कलश माता के समक्ष रखे गए. इस अवसर पर कोविड नियमों का पालन किया गया. सफलतार्थ पंडित ओम शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक पंडित नंदलाल शर्मा, मनीष वझलवार, विवेक साहनी, सुनिता हरकरे, किशन बालानी, शंकर मंगलानी, योगेश, गणेश सहित अन्य उपस्थित थे.

पंडित ओम शर्मा ने बताया कि सोमवार 19 अप्रैल को सप्तमी हवन होगा. मंगलवार 20 अप्रैल को अष्टमी हवन व नवकन्या भोजन, बुधवार 21 अप्रैल को अखंड ज्योत विसर्जन शाम 5 बजे होगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.