Published On : Wed, Aug 24th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

बिलकिस बानो गैंगरेप केस के दोषियों का ‘सम्मान’, देवेंद्र फडणवीस बोले- यह ठीक नहीं

Advertisement

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आज मंगलवार को बिलकिस बानो केस से जुड़े दोषियों पर बयान दिया. वह बोले कि दोषियों को अगर सम्मानित किया गया है तो यह ठीक नहीं है और ऐसे कृत्यों का कोई स्पष्टिकरण नहीं हो सकता. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2022 में हुए बिलकिस बानो रेप केस के 11 दोषियों को बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद गुजरात सरकार ने माफी नीति के आधार पर रिहा किया था.

लेकिन क्राइम से जुड़े लोगों को सम्मानित करना ठीक नहीं है. डिप्टी सीएम ने यह बात विधान परिषद में हुई चर्चा के दौरान कही. वहां भंडारा जिले में तीन लोगों द्वारा 35 साल की एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न की घटना पर चर्चा हो रही थी. फडणवीस ने कहा कि सदन में बिलकिस बानो के मुद्दे को नहीं उठाया जाना चाहिए.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

फडणवीस ने कहा, ‘आरोपियों को करीब 20 साल बाद, जेल में 14 साल बिताने के बाद रिहा किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद रिहाई हुई. लेकिन अगर किसी आरोपी को सम्मानित किया जाता है और उसका स्वागत किया जाता है तो यह गलत है. आरोपी तो आरोपी होता है और इस कृत्य को जायज नहीं ठहराया जा सकता.’

बिलकिस बानो गैंगरेप और उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 11 दोषियों को 15 अगस्त को रिहा किया गया था. गुजरात की बीजेपी सरकार ने माफी नीति के तहत उनको सजा पूरी होने से पहले रिहा किया था. गोधरा जेल से रिहाई के बाद दोषियों का पुष्पमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया था.

Advertisement

रिहाई का हो रहा विरोध, सजा सुनाने वाले जज ने भी की निंदा
गैंगरेप के दोषियों की रिहाई का काफी विरोध हो रहा है. आज रिटायर्ड जस्टिस यूडी साल्वी और अभय थिप्सी भी बिलकिस बानो के समर्थन में हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए. बता दें कि जस्टिस अभय थिप्सी कुछ साल पहले ही कांग्रेस में शामिल हो गए थे. वहीं जस्टिस यूडी साल्वी ने ही बिलकिस बानो केस में 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.Live TV

Advertisement
नड्डा पहले अपनी गलतियां सुधारें: वडेट्टीवार #nagpurnews #Congress #BJP #VijayWadettiwar #JPNadda

नड्डा पहले अपनी गलतियां सुधारें: वडेट्टीवार #nagpurnews #Congress #BJP #VijayWadettiwar #JPNadda

बाजार में पहुंची औषधीय रानभाजी कदुरले #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra

बाजार में पहुंची औषधीय रानभाजी कदुरले #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra

Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk | Video

Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...

nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges