Published On : Fri, Mar 15th, 2019

अगर 10 साल देश में युति सरकार रही तो देश दुनिया का बेहतरीन देश होगा : देवेंद्र फडणवीस

Advertisement

– भाजपा शिवसेना युति सम्मलेन में विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख

नागपुर: पिछले 5 वर्षों में इतना काम किया है कि 100 भाषणों में अलग अलग काम बता सकते हैं. यह चुनाव देश को एक अलग रास्ते में ले जानेवाले चुनाव है. यह चुनाव नेताओं के लिए नहीं, पार्टी के लिए नहीं. यह चुनाव देश के लिए लड़ रहे हैं. अगर 10 साल तक इस देश में युति की सरकार रही तो यह देश दुनिया का बेहतरीन देश बन सकता है. यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही. वे सिविल लाइन स्थित वसंतराव देशपांडे सभागृह में भाजपा शिवसेना युति सम्मलेन में बोल रहे थे.

इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, भाजपा के प्रदेशयाक्ष रावसाहेब दानवे, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, केंद्रीय गृहराज्यमंत्री हंसराज अहीर, मंत्री दीपक सावंत, ज्येष्ठ नेता दत्ता मेघे, सांसद कृपाल तुमाने, महापौर नंदा जिचकार, प्रकाश जाधव, विधायक सुधाकर कोहले, अजय संचेती समेत भाजपा और शिवसेना के नेता और विधायक मौजूद थे.

उन्होंने आगे कहा कि भयमुक्त, गरीबीमुक्त यह देश बन सकेगा. 50 से 55 सालों तक कांग्रेस ने सरकार चलाई और हर बार एक ही नारा दिया गया. गरीबी हटाओ, वे सत्ता में आते रहे लेकिन गरीबी दूर नहीं कर सके. गरीबी हटी लेकिन कांग्रेस के नेताओं और उनके चेलों की. लेकिन गरीबी कभी भी नहीं हटी. जनधन योजना के तहत 34 करोड़ लोगों का अकाउंट खोला गया. बैंक अकाउंट खोलना महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन 34 करोड़ लोगों ने आजादी के बाद से बैंक का मुँह तक नहीं देखा था, उनका अकाउंट खोला गया. डीबीटी के माध्यम से अकाउंट में सीधे निधि डाली जा रही है. इन 34 करोड़ अकाउंट में विभिन्न योजनाओ के तहत 80 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि 2022 तक इस देश में एक भी बेघर नहीं रहेगा. महाराष्ट्र में 5 लाख घरों का निर्माण अंतिम चरणों में है और 5 लाख घर हम मंजूर कर रहे हैं. उज्वला योजना के कारण लोगों को गैस दिए गए हैं. आयुष्यमान भारत के कारण कई लोगों को स्वास्थ का लाभ मिला. लाखों लोगों का ऑपरेशन इस योजना के तहत हुआ है. उन्होंने सरकार द्वारा किए गए दूसरे कई कामों का भी उल्लेख किया.

गठबंधन खुले मन से किया है.: उद्धव
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि कार्यकर्ता हमें सुनने नहीं हमें एकसाथ देखने आए हैं. अब लोगों को समझ में आया कि मैंने गठबंधन क्यों किया, मै कोई मुर्ख नहीं हूँ. मैं केवल भाजपा सरकार को याद दिला रहा था कि वो कोई काम भूल रहे हैं क्या. हमारी परंपरा है हम झूठ बर्दाश्त नहीं करते. गठबंधन खुले मन से किया है. पहले नागपुर की स्थिति अच्छी नहीं थी. हमारी सरकार नहीं आती थी. लेकिन अब हम निर्वाचन संघ और मतदाता दोनों को जीत रहे हैं. विपक्ष हमेशा जात- पात की राजनीती करता है. हमने जो कार्य किए उसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाए. अगर लोगों तक किए गए कार्यों की जानकारी पहुंची तो हम चुनाव जीत सकते हैं.

शिवसेना भाजपा सरकार ने किए बेहतरीन काम : गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पांच साल में किए गए कार्यों की परीक्षा चुनाव में होती है. जो पचास वर्षों में काम नहीं हुए वह कार्य मोदी की सरकार में भाजपा पार्टी ने कर दिखाए हैं. देश के साथ ही राज्य में भी भाजपा और शिवसेना की गठबंधन सरकार ने बेहतरीन काम किए हैं.

महाराष्ट्र में गंभीर समस्या पानी की है. हमने सिंचन के अनुशेष के लिए लड़ाई लड़ी. 18 से 20 प्रतिशत सिंचन अब 48 से 50 के बीच पहुंचाने का कार्यक्रम जो मुख्यमंत्री ने शुरू किया उसे अच्छी सफलता मिली है. कांग्रेस राष्ट्रवादी ने सिंचाई प्रकल्प बंद किए हैं. कही 5 प्रतिशत, कही 10 प्रतिशत काम किए गए थे. प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत काम शुरू किया गया. देश के इतिहास में पहलीबार सिचाई योजना भारत सरकार ने शुरू की.

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे और सुधीर मुनगंटीवार ने भी सरकार द्वारा पांच सालों में किए गए कामों की उपलब्धियां गिनाई. इस दौरान बड़ी तादाद में भाजपा के और शिवसेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्मेलन में मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.