Published On : Mon, Oct 6th, 2014

काटोल : राकांपा के भी ‘बारह’ बजाएं

Advertisement


काटोल की सभा में देवेंद्र फडणवीस का आवाहन

Fadanvis & Ashish deshmukh
काटोल
। 20 वर्षों तक एक ही क्षेत्र से निर्वाचित होने और राज्य मंत्रिमंडल का हिस्सा बने रहने के बावजूद काटोल का रत्ती भर भी विकास नहीं हुआ है. इसलिए अब जनता को आर. आर. पाटिल की तरह ही कांग्रेस और राकांपा के भी बारह बजाना है. यह आवाहन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कल यहां एक सभा में किया. उन्होंने कहा, भाजपा महायुती को इतने बहुमत से विजयी बनाएं कि कांग्रेस और राकांपा के 12 विधायक भी चुनकर न आने पाएं और उन्हें केंद्र की तरह यहां भी विपक्ष के नेता का पद न मिल सके. भाजपा उम्मीदवार आशीष देशमुख के प्रचारार्थ आयोजित सभा में वे बोल रहे थे. नागपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष राजीव पोतदार, जि.प.के पूर्व अध्यक्ष रमेश मानकर, रमेश कोरडे मंच पर उपस्थित थे. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में भी केंद्र की तरह भारी बहुमत वाली सरकार को चुनकर लाने की जरूरत है. तीन पायों की खटिया के हमेशा गिरने का खतरा बना रहता है.

Fadanvis & Ashish deshmukh
भारी भीड़ के बीच फडणवीस ने कहा कि भारी निवेश के साथ काटोल में उद्योग-धंधे स्थापित किए जाएंगे. ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि यहां के युवाओं के लिए भारी मात्रा में रोजगार का सृजन हो सके. उन्होंने कहा, हम किसानों की प्रत्येक आत्महत्या का हिसाब लिए बगैर नहीं रहेंगे. परिवर्तन लाइए और विकास के एक नए अध्याय का प्रारंभ कीजिए. फडणवीस के यह आवाहन करते ही युवाओं ने जोरदार नारेबाजी कर मानो उनकी बात का समर्थन ही किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.