Published On : Fri, Feb 24th, 2017

भाजपा को विकास कार्यो की बदलौत मिली सफलता: सुधाकर कोहले

Advertisement

BJP Conference
नागपुर :नागपुर महानगर पालिका में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता पर शहराध्यक्ष सुधाकर कोहले ने जनता का आभार व्यक्त किया। शुक्रवार को पत्रकार भवन में आयोजित पत्र परिषद में पत्रकारों ने बातचीत करते हुए कोहले ने बताया की यह कामियाबी बीते ढाई वर्षो में शहर में हुए विकास कार्यो की बदौलत पार्टी को प्राप्त हुयी है।

6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिन से लेकर 31 दिसंबर तक पार्टी द्वारा जनता से जनसंपर्क के लिए विभिन्न कार्यक्रम लिए गए जिसके माध्यम से पार्टी जनजन तक पहुँची। पार्टी को ऐसी कामियाबी देने के लिए वो शहर की 25 लाख जनसँख्या को धन्यवाद प्रकट करते है। उन्होंने जनता को विश्वाश दिलाया की जनता के विश्वाश पर मनपा खरी उतरेगी। मनपा द्वारा बढ़ाये गए संपत्ति कर पर नए सिरे से विचार करने की जानकारी भी उन्होंने दी।

पार्टी हाउसफुल बाहरी को एंट्री नहीं बाग़ी को जय महाराष्ट्र
भाजपा शहराध्यक्ष ने साफ तौर पर कहाँ की मनपा सत्ता पक्ष में किसी भी बाहरी को एंट्री नहीं दी जाएगी। यह बात शिवसेना पर भी लागू होती है। राज्य अगर शिवसेना के साथ पार्टी की साझेदारी होती है तब भी यह मनपा में लागू नहीं होगा। पार्टी में टिकिट बटवारे से असंतुष्ठ कई कार्यकर्ता बगावत कर पार्टी के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ा ऐसे लोगो पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए कोहले ने कहाँ पार्टी में हाउसफुल कार्यक्रम चल रहा है इसमें बागियों की कोई जगह नहीं है उन्हें पार्टी जय महाराष्ट्र करती है।

पत्र परिषद में शहराध्यक्ष के साथ मनपा चुनाव अभियान प्रमुख विधायक अनिल सोले ,सह चुनाव प्रमुख गिरीश देशमुख ,राज्यसभा सांसद डॉ विकास महात्मे,महापौर प्रवीण दटके,ना गो गाणार,सुधाकर देशमुख,विकास कुंभारे,डॉ कृष्णा खोपड़े मिलिंद माने संघटन प्रमुख राजेश बागड़ी ,प्रवक्ता चंदन गोस्वामी के अलावा अन्य लोग उपास्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.