Published On : Mon, Nov 16th, 2020

परिवर्तन लाने के किया दृढ़ संकल्प एड. वंजारी का विजय सुनिश्चित करें ना. विजय वडेट्टीवार द्वारा की गयी अपील

Advertisement

नागपुर: ‘मिशन परिवर्तन’ के तहत महाविकास आघाड़ी की ओर से सोमवार को गडचिराली में मिशन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में, महाराष्ट्र विधान परिषद में बदलाव लाने और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार, एड. अभिजित वंजारी को चुनाव में भारी अंतर से जिताने की अपील कैबिनेट मंत्री विजय वडेट्टीवार ने की।

महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना, पीरिपा (कवाडे), आरपीआई (गवई समूह) और महा विकास आघाड़ी के आधिकृत उम्मीदवार एड. अभिजीत वंजारी के अभियान को गति मिली है । विभिन्न स्थानों पर बैठकों और प्रचार रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। दिवाली दौरान नागपुर, चंद्रपुर में बैठक के आयोजन के बाद, एड. वंजारी ने सोमवार को अपना मोर्चा गडचिरोली की ओर बढाया ।

सोमवार को गडचिरोली महाविकास आघाडी की ओर से चुनाव मिशन बैठक आयोजित की गई थी । बैठक में कैबिनेट मंत्री विजय वडेट्टीवार, पूर्व सांसद मारोतराव कोवासे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव रवींद्र दरेकर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक नामदेव उसेंडी, पूर्व विधायक हरराम वरखड़े, अखिल भारतीय ओबीसी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. बबनराव तायवाड़े, वडसा के पूर्व जेसा मोटवानी , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबासाहेब भातकुलकर, राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश ताकसांडे, शिवसेना अध्यक्ष सुखावार, नगरसेवक सतीश विधाते, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोंटू बामवाडे उपस्थित थे।

सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित महाविकास आघाडी के कार्यकर्ताओं ने ‘अभिभावकों के सम्मान में, अभिजीत वंजारी मैदान में ’जैसे नारे लगाकर अभिजीत वंजारी का मनोबल बढ़ाया। ना. विजय वडेट्टीवार ने एड. अभिजीत वंजारी के आक्रमक अभियान की प्रशंसा की। ना. विजय वडेट्टीवार ने कहा की, बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता पंजीकृत किए गए हंं और इसका लाभ एड. वंजारी को इस चुनाव में जिताने में मदद करेगा इसके लिए कार्यकर्ता गण जोर लगाकर प्रयास करे ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.