Published On : Wed, Nov 25th, 2020

भाजपा के गढ़ को ध्वस्त करें – ना. अनिल देशमुख

Advertisement

अॅड. वंजारी की काटोल और भंडारा में प्रचार सभा

नागपुर: युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा ने इतने सालों तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को अपने नियंत्रण में रखा है, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं। हर क्षेत्र में स्नातकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए, उन्हें रोजगार के अवसर देने के लिए, स्नातक , अपनी सामूहिक शक्ति को जागृत करें और भाजपा के गढ़ को ध्‍वस्‍त करके महाविकास आघाडी के उम्मीदवार अॅड. अभिजीत वंजारी को चुनाव में विजेता बनाएं, महाराष्ट्र के गृह मंत्री ना. अनिल देशमुख द्वारा अपील कि गयी।

महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना, पीरिपा (कवाडे), आरपीआई (गवई समूह) और महा विकास आघाड़ी के आधिकृत उम्मीदवार एड. अभिजीत वंजारी के चुनाव प्रचार हेतू काटोल और भंडारा में प्रचार सभा का आयोजन किया गया था । काटोल में एक अभियान रैली ना. अनिल देशमुख बोल रहे थे। इस बैठक में पशुपालन, दुग्ध विकास और व्यवसाय मंत्री और वर्धा जिला के पालक मंत्री सुनील केदार, पूर्व मंत्री राजेंद्र मुलक, सलिल देशमुख, नानाभाऊ गावंडे, रमेश बंग और हुकुमचंद आमदरे मौजूद थे ।

Advertisement

ना. अनिल देशमुख ने कहा, अॅड. वंजारी स्नातकों की समस्‍याओंसे भलीभांती अवगत हैं। वे उनके उचित अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से काम करने में विश्वास करते हैं। अनिल देशमुख ने स्नातकों से अपील की कि वे इस चुनाव में अपनी आवाज बुलंद करें और अॅड. वंजारी को वोट दे। यह चुनाव स्नातकों के जीवन में बदलाव लाने के उद्देश्य से है। आपका सहयोग ही मेरी ताकत है। मैं आपके अधिकारों के लिए लड़ूंगा, अॅड. वंजारी ने कहा ।

उसके बाद भंडारा में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद मधुकरराव कुकड़े, पूर्व मंत्री विलास श्रृंगारपवार, पूर्व मंत्री नानाभाऊ पंचबुद्धे, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, राष्ट्रीय कांग्रेस के राज्य महासचिव धनंजय दलाल, नंदू कुर्झेकर, प्रभाकर सपाटे और तुरकर उपस्‍थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.