Published On : Mon, Mar 2nd, 2020

प्रधानमंत्री के प्रशंसक होने के बावजूद व्यापारियों का सरकार से हो रहा मोहभंग

Advertisement

5 -6 मार्च को पटना में देश के प्रमुख व्यापारी नेताओं का सम्मेलन

नागपुर– बावजूद इस बात के की देश का व्यापारी वर्ग आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसक है और व्यापारियों एवं लघु उद्योगों के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोणऔर सोच से बहुत प्रभावित है फिर भी वर्तमान आर्थिक मंदी तथा सरकारी स्तर पर व्यापारियों की बेरूखी को देखते हुए अब देश के व्यापारियों का सरकार के प्रतिमोहभंग होना शुरू हो गया है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद व्यापारियों को जबरदस्त उम्मीद थी की व्यापारियों के प्रति सरकार का नजरिया बदलेगा और देश में व्यापारियों को सरल और बेहतर व्यापार करने के अवसर मिलेंगे किन्तु ऐसा कतई न होने से व्यापारी बेहद नाराज़ और छुब्ध हैं.

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने इस विषय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनेक मौकों पर व्यापारियों को मजबूत करने की मंशा व्यक्त करने के बाद भी व्यापारी स्वयं को सरकार में बेहद उपेक्षित महसूस करते हैं.

Advertisement

उल्लेखनीय है की कैट नेप्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल पेमेंट को अपनाने पर देश भर में सबसे ज्यादा काम किया, जीएसटी को देश भर में लागू करवाने में व्यापारियों ने सरकार का साथदिया, नोटबंदी के कारण हुई अनेक परेशानियों के बावजूद सरकार के निर्णय का व्यापारियों ने स्वागत किया वहीँ प्रधानमंत्री की अन्य घोषणाओं पर कैट ने देश भर में सकारात्मक माहौल बनाया किन्तु इसके बावजूद भी व्यापारियों की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.