Published On : Fri, May 15th, 2015

देसाईगंज : प्रेम प्रकरण में प्रेमिका ने की आत्महत्या

Advertisement


देसाईगंज (गड़चिरोली)।
तहसील करुड में प्रेमी ने प्रेमिका का शारीरिक शोषण करके उसे स्वीकार करने से इंकार किया, जिससे प्रेमिका ने जहर प्राशन कर आत्महत्या कर ली. यह घटना गुरुवार 14 जुलाई 3 बजे के करीब घटी. सोनाली योगेश देशपांडे (18) मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाली 12 वी कक्षा की छात्रा थी. सोनाली दो वर्ष यहां के एक युवक से प्रेमसंबंध में थी. गत 6-7 महीने पूर्व सोनाली गर्भवती हुई थी. गर्भपात करने के लिए उसने दवाई ली जिससे उसकी तबियत ख़राब हुई थी. उसे तुरंत नागपुर के अस्पताल में दाखिल किया गया था. सोनाली प्रेमी के घर शादी के प्रस्ताव के लिए गई. लेकिन प्रेमी की माँ ने सोनाली को भगा दिया था.

जिससे 14 अप्रैल और 1 मई को दोनों मिले भी थे. इस दौरान सोनाली ने शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन कल दोपहर हुए झगडे में युवक और उसके भाई ने उसे जान से मरने की धमकी दी. जिससे सोनाली ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया और बाल रंगने के लिए उपयोगी गोटा पॉलिश पी लिया. तबियत ख़राब होने से सोनाली को तुरंत जिला सामन्य अस्पताल में दाखिल किया गया. जहां सोनाली की मौत हो गई.

विशेषतः युवक अपराधी प्रवृत्ति का है और गांव में दादागिरी करते फिरते है. उसके खिलफ कोई भी आवाज उठाने की हिम्मत नही करता. इसका फायदा उठाकर युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाये. जान से मारने की धमकी देने से युवती के परिवार वालों ने भी उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नही की. युवती को न्याय देने के लिए क्या पुलिस आगे आएगी? ऐसा प्रश्न गांंव में चर्चा का विषय बना है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.