Published On : Thu, Nov 3rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

बेपटरी हुई मालगाड़ी, 2 घंटे थमा रहा ट्रैफिक; 6 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा

Advertisement

दरेकसा-सालेकसा के बीच शाम 2.45 बजे हुई दुर्घटना

नागपुर. दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के अंतर्गत दरेकसा-सालेकसा (कि.मी. नम्बर 953/47) स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई जिसके कारण करीब आधा दर्जन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा. हादसे के कारण करीब 2 घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा. दुर्घटना बुधवार को शाम 2.45 बजे हुई. घटना की जांच के लिए रेलवे ने टीम का गठन कर दिया है.

इन ट्रेनों को रोकना पड़ा
मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 12069 जनशताब्दी एक्सप्रेस और 22960 इंटरसिटी एक्सप्रेस को डोंगरगढ़ स्टेशन पर रोकना पड़ा. इसी प्रकार 12146 पुरी एलटीटी एकसप्रेस को जटकन्हार स्टेशन, 12810 हावड़ा सीएसएमटी को मुसरा स्टेशन, 12130 आजाद हिंद एक्सप्रेस को राजनांदगांव स्टेशन तथा 18109 टाटा इटारसी एक्सप्रेस को बोरतालव स्टेशन पर रोक दिया गया. 2 घंटे बाद यातायात बहाल होने पर गाड़ियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया.

इस हादसे के कारण अधिकांश ट्रेनें कई घंटे विलंब से चल रहीं थी जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. गौरतलब है कि रेलवे में ट्रेनों के पटरी से उतरने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई थी. इसके अलावा सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिवीजन में कोयले से लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.