Published On : Tue, Nov 21st, 2017

यूजीसी के सीसीटीवी लगाने के निर्देषों का कॉलेज तो दूर कैम्पस में भी नहीं पालन

Advertisement

RTM University Nagpur Educational Campus
नागपुर: यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने कुछ दिन पहले सभी यूनिवर्सिटियों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर उपाययोजना करने की सूचना दी थी. लेकिन नागपुर यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेज तो छोड़िए खुद नागपुर यूनिवर्सिटी का कैंपस परिसर के कई विभागों में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं.

इसमें यह भी सूचना थी कि यूनिवर्सिटी और कॉलेज में प्रवेश करनेवाले विद्यार्थी आईकार्ड बाहर निकालकर रखेंगे ताकि उन्हें अंदर प्रवेश मिल सके. लेकिन ज्यादातर विद्यार्थी आईकार्ड जेब में रखते हैं. साथ ही इसके सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि अमरावती रोड के कैंपस में ही मुख्य गेट दो से तीन सुरक्षा रक्षक तैनात रहते हैं. लेकिन वे कभी भी न तो विद्यार्थियों के आईकार्ड की जांच करते हैं और कभी कभार ही अगर जरूरत पड़े तो ही रजिस्टर में प्रवेश करनेवाले विद्यार्थियों का नाम दर्ज करते हैं.

यूनिवर्सिटी कैंपस में अमूमन यही दिखाई देता है कि जो इन विभागों में नहीं पढ़ते हैं वह भी यहां बेझिझक आते जाते हैं और उन्हें रोकनेवाला कोई नहीं होता. परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की वजह से भी अनुचित घटना का खतरा बना रहता है. इस बारे में विद्यार्थियों का भी कहना है कि कम से कम यूनिवर्सिटी विभाग में तो यूजीसी की सूचनाओं का पालन होना ही चाहिए.

Gold Rate
Sept 28,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 49,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सीसीटीवी कैमरों से संबंधित जानकारी को लेकर नागपुर यूनिवर्सिटी के प्रकुलगुरु प्रमोद येवले ने कुछ महीने पहले बताया था कि कुछ दिनों में यूनिवर्सिटी के कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे. लेकिन अब तक इस ओर कोई भी पहल नजर नहीं आ रही है. जिससे यह दिखाई दे रहा है कि अमरावती रोड स्थित कैंपस परिसर अब भी सुरक्षित नही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.