Published On : Thu, Nov 22nd, 2018

विभागीय खेल संकुल : चार अन्य गेटों का निर्माण समझ से परे

Advertisement

नियमित खेल,प्रशिक्षण कार्यक्रम को रौंद रहा आइआरसी अधिवेशन

नागपुर: काफी वर्षों बाद नागपुर में विभागीय खेल संकुल का निर्माण छिंदवाड़ा मार्ग स्थित मानकापुर में किया गया. जिसे संचालन के लिए राज्य सरकार ने निधि देने से हाथ खड़े कर दिया. नतीजा प्रबंधन इस परिसर में नाना प्रकार के आयोजनों को तरजीह देकर रख-रखाव खर्च अर्जित कर रहे. नतीजा खेल,प्रशिक्षण,स्पर्धा नियमित होने के बजाय बाधित होने से खेल प्रेमी नाराज हैं. इसी क्रम में कल से इसी प्रांगण में इंडियन रोड कांग्रेस का ५ दिवसीय आयोजन शुरू होने वाला है. जिसके लिए मुख्य २ गेट होने के बावजूद अन्य ४ गेट का निर्माण समझ से परे है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जब से उक्त संकुल का निर्माण हुआ है, इसे खेल के लिए कम और अन्य जलसों के आयोजन के लिए ज्यादा प्रसिद्धी मिली है. इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि खेल, प्रशिक्षण, स्पर्धा में व्यवधान न डालते हुए होनेवाली आय से परिसर की देखभाल की जा रही है. आइआरसी इस परिसर को ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ की तर्ज पर धुन रहा है.

इस परिसर के सामने के खुली जगह पर नियमित माह में २-५ दफे रिसेप्शन,सामाजिक कार्यक्रम आदि होते ही रहते हैं. आयोजक आयोजन कर मैदान में गंदगी फैलाकर चलते बनते हैं. जिसका नागपुर टुडे ने बारंबार आगाह किया है.

Advertisement

इस दफे तो संकुल प्रबंधन ने हद्द कर दी. इंडियन रोड कांग्रेस को महीने भर के लिए सम्पूर्ण परिसर दे दी, वह भी सभी प्रकार के खेल, प्रशिक्षण, स्पर्धा आदि को बंद करवा कर. आइआरसी ने अपने उद्देश्यपूर्ति के लिए सम्पूर्ण परिसर को अपने हिसाब से कर लिया. जाहिर सी बात है कि जब यह जलसा हटेगा तब पुनः मैदान परिसर को यथावत करने के लिए खर्च के साथ समय लगेगा.

इतना ही नहीं संकुल प्रबंधन खेल,प्रशिक्षण,स्पर्धा आदि के लिए परिसर के दो मुख्य द्वार में से एक ही खुली रखती थी. दूसरा पर ताला जड़ा सभी ने देखा. आइआरसी ने अपने स्वार्थ के लिए दोनों मुख्य द्वार खोलने के साथ ही साथ अन्य ४ गेट का निर्माण कर अस्थाई द्वार बना लिया. इसमें से एक बस्ती,तो दूसरी मंदिर और तीसरी-चौथी सादिकाबाद आवाजाही मार्ग पर खुलती है. जिसे कार्यक्रम समाप्ति के बाद स्थाई रूप से बंद नहीं किया गया तो परिसर के लिए सरदर्द बन सकता है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.