Published On : Sat, Aug 14th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

डेंगू रोकथाम अभियान: शुक्रवार को हुआ 7512 घरों का सर्वेक्षण

Advertisement

नागपुर: डेंगू रोकथाम योजना के अंतर्गत नागपुर महानगरपालिका द्वारा ज़ोनल स्तर पर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर में 7512 घरों का सर्वेक्षण किया गया। इस डेंगू रोकथाम अभियान के अंतर्गत मनपा के स्वास्थ्य टीमों द्वारा डेंगू मरीज़ों के निवास स्थानों के निकटवर्ती परिसरों में सर्वेक्षण कर आवश्यक योजनाएं अमल में लाई जा रही है।

शुक्रवार को ज़ोनल स्तर पर मनपा की टीमों ने 7512 घरों का सर्वेक्षण किया। इनमें से 279 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। इसके अलावा बुखार जैसे लक्षणों वाले 59 मरीज़ पाए गए। 93 मरीज़ों के खून के नमूने लिए गए और 23 नागरिकों का खून और स्वैब नमूने लिए गए। सर्वेक्षण के दौरान 1155 घरों में कुलर्स का निरीक्षण किया गया। इनमें से 104 कुलर्स में डेंगू का लार्वा पाया गया। मनपा टीमों द्वारा 290 कुलर्स खाली किए गए।

470 कुलर्स में 1 प्रतिशत टेमिफॉस सोलूशन और 338 कुलर्स में 2 प्रतिशत डिफ्लूबेंज्युरोम टॅबलेट डाले गए। इसी तरह 57 अन्य कुलर्स में में दवाई डाली गई। डेंगू रोकथाम अभियान के अंतर्गत मनपा अधिकारीयों द्वारा प्रत्येक नागरिक से अपील किया जा रहा है कि वे अपने घर या घर के आस पास के परिसर में कहीं भी ज़्यादा पैमाने पर पानी जमा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। डेंगू संबंधित यदि हलके लक्षण भी नज़र आए तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें, यह आवाहन मनपा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों ने किया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.