Published On : Sat, Sep 18th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

डेंगू रोकथाम अभियान: 8498 घरों का हुआ सर्वेक्षण

Advertisement

– बुखार के लक्षणों वाले 39 मरीज़ मिले

नागपुर: डेंगू महामारी की रोकथाम योजना के अंतर्गत नागपुर महानगरपालिका द्वारा जोनल स्तर पर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर में 8498 घरों का सर्वेक्षण किया गया। इनमें से 274 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। शुक्रवार को ज़ोनल स्तर पर मनपा की टीमों ने 8498 घरों का सर्वेक्षण किया।

इसके अलावा बुखार के लक्षणों वाले 39 मरीज़ पाए गए। 127 मरीजों के खून के नमूने लिए गए और 11 नागरिकों का खून और स्वैब नमूने लिए गए। सर्वेक्षण के दौरान 446 घरों में कूलर्स का निरीक्षण किया गया। इनमें से 46 कूलर्स में डेंगू का लार्वा पाया गया। मनपा टीमों द्वारा 49 कूलर्स खाली किए गए। 150 कूलर्स में 1 प्रतिशत टेमिफॉस सॉल्यूशन और 211 कूलर्स में 2 प्रतिशत डिफ्लूबेंज्युरोम टॅबलेट डाले गए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.