Published On : Wed, Jan 3rd, 2018

Video : आंदोलनकारियों ने विधायक नाना श्यामकुले के दफ़्तर में की तोडफ़ोड़

Advertisement

Nana Shyamkule office demolish
नागपुर: भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को राज्य भर में प्रदर्शन हुए। कई जगहों पर तोडफ़ोड़ भी हुई। महाराष्ट्र बंद आंदोलन के दौरान चंद्रपुर में बीजेपी के वर्ष विधायक नाना श्यामकुले के दफ़्तर पर हमला बोलते हुए आंदोलनकारियों ने तोडफ़ोड़ की। नाना चंद्रपुर से ही विधायक है। बुधवार दोपहर शहर को बंद कराने निकले आंदोलनकारियों ने विधायक का दफ़्तर खुला पाया जिसके बाद वहाँ तोडफ़ोड़ की गई। भीमा कोरेगांव की घटना के विरोध में बंद का चंद्रपुर में असर देखा गया। जिले के पेट्रोल पंप, होटल, शहर के सभी बाजारों को आंदोलनकारियों द्वारा बंद कराया गया। कई जगहों पर टायर जलाकर घटना का विरोध किया गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.