Published On : Mon, Sep 7th, 2020

पुलिस को अभद्र भाषा का प्रयोग करनेवाले अनर्ब गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

Advertisement

नागपुर – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल नागपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित दुबे के नेतृत्व में शिस्टमंडल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त सहपुलिस आयुक्त श्री निलेश भरने नागपुर इन्हे महाराष्ट्र राज्य के ग्रहमंत्री श्री अनिल देशमुख व महाराष्ट्र पुलिस का अपमान कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले अनृब गोस्वामी पे तुरंत गुनाह दर्ज करने की मांग की राष्ट्रवादी कांग्रेस मिडिया सेल के युवा नेता जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे ने निलेश भरने इन्हे बताया की समाचार चैनल के पत्रकार अनृब गोस्वामी इन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हम सभी के चहेते महाराष्ट्र राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख के साथ महाराष्ट्र पुलिस के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने से पूरे राज्य में कार्यकर्ताओं में रोष पनप रहा है

जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है क्योंकि पूरे महाराष्ट्र राज्य में गृहमंत्री अनिल देशमुख इनकी साफ-सुथरी छवि को खराब करने की कोशिश अनृब गोस्वामी ने की है साथ ही महाराष्ट्र पुलिस जो कि कोरोना महामारी में हर रोज आम जनता की सेवा के लिए अपनी जान की बाज़ी तक लगा रही है जिसमें कल नागपुर शहर के चार पुलिस कर्मियो ने कोरोना वायरस महामारी से दम तोड़ दिया ऐसे में गोस्वामी द्वारा की गई टीका टिप्पणी से गृहमंत्री के समर्थक व महाराष्ट्र पुलिस दोनो की भावना को ठेस पहुंची है

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस बात की दखल देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर ने अनृब गोस्वामी पर तुरंत गुनाह दर्ज करने और साथ ही गृहमंत्री व महाराष्ट्र पुलिस के खिलाफ टीका टिप्पणी करने को लेकर गोस्वामी जाहिर माफीनामा भी मांगे ऐसी मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे ने अतिरिक्त सहपुलिस आयुक्त नागपुर निलेश भरने से की जिसमे निलेश भरने इन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन अमित दुबे व उनके शिस्टमंडल को दिया फिर भी यदि गोस्वामी पर तुरंत गुनाह दर्ज ना किया गया तो राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल अपने चहेते गृहमंत्री के खिलाफ बयान बाजी करनेवाले गोस्वामी के खिलाफ सडको पर उतरकर त्रिव आंदोलन करेंगे ऐसी चेतावनी अमित दुबे इन्होंने दी।

इस अवसर पर विजय विश्वकर्मा, मनीष जैस्वाल, बलजीत सिंह ढिल्लन, सुनीता खत्री, स्मिता नांदगावे, मनोज पौनिकर, हनी खेत्रपाल, गुलशन खेत्रपाल, मिंटू भाटिया, रामदास वानी, शुभम उमप, विपिन चहांदे, विक्की लुला इत्यादि राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.