Published On : Mon, Mar 8th, 2021

मध्य नागपुर के सी.ए रोड पर ट्राफीक पुलिस तैनात करने की मांग

Advertisement

– बड़ा हादसा होने से पहले करे बंदोबस्त

नागपुर :- नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे नागपुर शहर जिल्हा युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष वसीम खान के नेतुत्व मे मध्य नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी की और से यातायात पुलिस उप आयुक्त शारंग अवाड को मध्य नागपुर के सी.ए रोड पर यातायात पुलिस के बंदोबस हेतु निवेदन पत्र व ज्ञापन सौपा गया।

इस निवेदन पत्र के मध्यम से सी.ए रोड पर अग्रसेन चौक,सेवा सदन चौक,एवं गीतांजली चौक से दोसर वैशय चौक,मेयो चौक,पर यातायात पुलिस की व्यावस्था नदारद रहती है। जिस से आम जनता को तकलिफो का और दुर्घटना का सामना करना पडता है।
इस ज्ञापन के मध्यम से वसीम खान ने बताया कि यहाँ बड़ी दुख की बात है कि ये तीनो सिग्नल पर ट्राफीक पुलिस मौजूद नही रहती है।वही दुसरी और सी.ए रोड से जब कोई नेता का गुज़र होता है तो वही सिग्नल पर सिपाईयो की फौज खड़ी रहती है,इस अवसर पर अवाड ने तुरंत वह सिपाही तैनात करने का आसवासन दिया।

इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष रवी गडगे पाटिल,ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल पट्टम,शहर सचिव राजा भाऊ चिलाटे,फिरोज खान,जावेद भाई,निज़ाम अंसारी,नसीम अख्तर,फिरोज अख्तर,अविनाश दमाहे,ज़ीशान खान,पवन चांदपुरकर,आसिफ भाई,विजय साखरे,सरफराज खान,सुलतान खान,फरदिन,नवेद आदि उपस्तिथ थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.