Published On : Thu, Dec 11th, 2014

कोंढाली-सालई-केलापुर सड़क निर्माण की मांग

Advertisement

 

  • किसानों के लिए यातायात के लिए सड़क जरुरी
  • विधायक डॉ. आशीष देशमुख से बंधी उम्मीद!

कोंढाली (नागपुर)। स्थानीय किसानों की खेती केलापुर-सालई क्षेत्र में है. यहां के सड़क मार्ग की अवस्था अत्यंत दयनीय है. किसानों को अपने खेत में बुआई तथा कटाई के लिए बैलगाड़ी, ट्रक्टर तथा साधन ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंढाली के अनेक किसानों की खेती केलापुर-सालई क्षेत्र में है. यहां अपने खेत में जाने के लिए स्थानीय किसानो ने पूर्व मंत्री तथा पूर्व विधायक रमेश बंग से सड़क निर्माण की मांग की थी. किसानों की मांग पूर्व विधायक द्वारा सड़क निर्माण की मंजूरी देकर 2005 में सड़क का निर्माण किया गया था. वह निर्माण कार्य अपूर्ण रह गया था. इस अपूर्व निर्माण कार्य की जानकारी पूर्व विधायक तथा पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने इस निर्माण कार्य के लिए सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग को आदेश दिए थे.

Gold Rate
Feb 16th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,800 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

काटोल उपविभागीय अधिकारी से कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता विरखरे से पुछने पर बताया की सोनपुर से केलापुर तक सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है. कोंढाली किसान निरंजन अंतुरकर देवराव बालपांडे, प्रह्लाद बालपांडे, बाबा अंतुरकर, राजू चांद्घोड़े, गुड्डू शेख, अतीक भाई आधी किसानों ने कोंढाली केलपुर-मार्ग निर्माण की मांग की है.

स्थानीय नवनिर्वाचित विधायक डॉ. आशीष देशमुख से अब स्थानिय किसानों के अपेक्षा पूर्व करने की मांग भी स्थानीय किसानों द्वारा की गयी है.

worst road

File pic

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement