Published On : Thu, Sep 10th, 2020

फिल्म अभिनेता प्रवीण तरडे पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग

Advertisement

नागपुर: अन्याय अत्याचार प्रतिकार संगठन की ओर से कल नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार को मराठी फिल्मी कलाकार प्रवीण तरडे पर देशद्रोह का गुनाह लगाने के मांग का ज्ञापन दिया गया। इस पर आयुक्त साहाब ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन ज्ञापन पर स्टैंप नहीं दिया।

बता दें कि आये दिन राज्य में अनुसूचित जाति पर भारी पैमाने पर अत्याचार हो रहे हैं । साथ ही भारतीय संविधान का भी अपमान किया जा रहा है। पूरे राज्य में भारतीय संविधान के अपमान की घटना का तीव्र विरोध किया जा रहा है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए संगठन की ओर से पुलिस आयुक्त को भारतीय संविधान का अपमान करने वाले अभिनेता प्रवीण तरडे को देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार करने की मांग की गई। ज्ञापन देते समय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील मेश्राम,सिमरन प्रसाद,राजेश गावंडे आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.