Published On : Mon, Jan 14th, 2019

शिवकृष्ण धाम वासियों को व्यक्तिगत नल कनेक्शन देने की मांग

Advertisement

एनसीपी नेता ज्वाला धोटे के नेतृत्व में मनपा जलप्रदाय विभाग प्रमुख से मिला शिष्टमंडल

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका प्रशासन संपत्ति कर वसूली में जितनी तत्परता दिखाती है उतनी सुविधाएं देने में नहीं दिखाती. फिर नागरिकों को अपनी जायज मांग के लिए आंदोलन, मोर्चों का सहारा लेना पड़ता है. इसी क्रम में विगत सप्ताह शिवकृष्ण धाम के नागरिकों ने स्वतंत्र पीने के पानी का कनेक्शन देने की मांग की है. इस मांग को लेकर नागरिकों का एक शिष्टमंडल एनसीपी नेता ज्वाला धोटे के नेतृत्व में मनपा जलप्रदाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गणवीर से मिला और निवेदन सौंपा. गणवीर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि अमृत योजना के अंतर्गत २ माह के भीतर मांग पूरी की जाएगी.

मालूम हो कि मंगलवारी जोन के प्रभाग ११ अंतर्गत कोराडी रोड पर वॉक्स कूलर फैक्ट्री के पीछे शिवकृष्ण धाम नामक बस्ती में लगभग ४०० कच्चे-पक्के मकान हैं. इस बस्ती के बसने के कुछ वर्ष बाद पीने के पानी के लिए मनपा जलप्रदाय विभाग ने सार्वजानिक नल कनेक्शन दिए थे. जिसका मासिक बिल बस्ती के नागरिक नियमित भर रहे हैं. इस सार्वजानिक नल में काफी देर से पानी आता है. पानी भरने के लिए भीड़ और कभी आपसी झंझट का नज़ारा आम बात हो गई है. सार्वजानिक नल में टोटी ख़राब होने से पानी बर्बाद होना भी आम है. जिसकी भरपाई बस्ती के प्रत्येक घर संयुक्त रूप से करते है. पिछले माह सार्वजनिक नल का मासिक बिल ५० हज़ार से अधिक का आया और बस्ती वालों ने तय समय पर भुगतान भी किया. इसी सार्वजानिक नल कनेक्शन की लाइन से मंगलवारी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी ने इसी परिसर में २ अवैध सार्वजानिक शौचालयों का निर्माण कर उसमें पानी की लाइन जोड़ दी.

अब तक मनपा प्रशासन इस बस्ती के नागरिकों से सम्पत्तिकर नहीं लेती थी और न ही आंकलन किया. लेकिन जब मनपा आर्थिक रूप से गर्दिश में आ गई तो पिछले माह यहां रहनेवालों को ४ से ११ हजार तक संपत्ति कर का डिमांड थमा दिया. इस डिमांड में बकाया राशि जोड़ कर भेजी गई. नागरिकों में अधिकांश ने इस डिमांड को भरने के लिए सकारात्मक रुख अपनाया और भरना शुरू किया. इसके बाद संपत्ति कर भरने वाले घर मालिकों ने प्रत्येक घर के समाने स्वतंत्र नल कनेक्शन देने की मांग की. इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक अरुण डवरे,शहर कांग्रेस सचिव चंदू वाकोड़कर के साथ बस्ती की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं.

Advertisement

उल्लेखनीय यह है कि बस्ती के उत्थान के लिए पूर्व स्थाई समिति सभापति व प्रभाग ११ के वरिष्ठ नगरसेवक संदीप जाधव ने बस्ती से गुजरने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मत और बस्ती के नागरिकों के लिए ग्रीन जिम हेतु पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को लिखित निवेदन सौंपा था. बस्ती में रोजाना कचरा संकलन और नियमित साफ़-सफाई भी शुरू की गई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.