Published On : Fri, Dec 16th, 2016

औरंगाबाद की तर्ज पर नागपुर में बने कैंसर युनिट की मांग

Advertisement

mlc-girish-vyas
नागपुर:
औरंगाबाद में जिस तर्ज पर कैंसर युनिट निर्माण को मंजूरी दी गई है इसी तर्ज पर नागपुर के मेडिकल महाविद्यालय में कैंसर युनिट तैयार करने की मांग ध्यानाकर्षन प्रस्ताव के माध्यम से सरकार से की गई। इस पर सरकार की ओर से सकारात्क पहल करने का आश्वासन दिया गया। यह जानकारी विधान परिषद विधायक गिरीष व्यास ने विधान भवन परिसर में मीडिया से बीतचीत के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि औरंगाबाद में कैंसर युनिट को एमसीआई की ओर से मान्यता दिए जाने के बाद उन्होंने सरकार से मांग की थी। जिस पर मेडिकल कॉलेज सेंटर परिसर में ही कैंसर युनिट निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी प्रप्त हुई थी। समाज कल्याण विभाग की ओर से 120 करोड़ रुपए की लागत से यह कैंसर युनिट तैयार किए जाने की जानकारी वैद्यकीय शिक्षा मंत्री गिरीष महाजन द्वारा दी गई है।

इसके लिए सरकार की ओर से टीबी वार्ड के पास ही चार एकड़ जगह मंजूर की गई। इसके लिए आर्किटेक्ट भी नियुक्त हो गया है। अब इसकी प्रशासकीय मान्यता, पद निर्माण व लगनेवाली सामग्रियों के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिए गए हैं। इस संबंध में अदालत में जनहित याचिका भी दायर की गई थी, जिसके लिए सरकार का यह पक्ष बहुत मददगार साबित होनेवाला है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.