Published On : Mon, Jan 12th, 2015

आल्लापल्ली में एम्बुलेंस की मांग

Advertisement


बजरंग दल ने पालक मंत्री, राज्यमंत्री अंबरीशराव महाराज को सौंपा ज्ञापन

Ambrishraon Maharaj
आल्लापल्ली (गड़चिरोली)।
अहेरी तालुका के आलापल्ली-नागेपल्ली क्षेत्र में रास्ते की दुरावस्था व वाहनचालकों की लापरवाही से दुर्घटनाएं काफी बढ़ रही है. जिससें दुर्घटना ग्रस्त मरीजों को समय पर इलाज के लिए एम्बुलेंस नहीं मिलती. जिसके लिए बजरंग दल आल्लापल्ली-नागेपल्ली की ओर से पालक मंत्री, राज्यमंत्री अंबरीशराव महाराज को ज्ञापन सौपा गया.

बिमार और दुर्घटना ग्रस्त एवं मृत मरीजों को ले जाने के लिए निजी वाहनचालक भी टालमटोल करते है. अगर निजी वाहन मिले तो इंधन नहीं मिलता. मरीजों को समय पर इलाज मिलने के लिए आल्लापल्ली में एम्बुलेंस उपलब्ध करें जिससें मरीजों की सेवा करने का मौका मिले ऐसा ज्ञापन में कहां गया है.

इस दौरान बजरंग दल के आल्लापल्ली-नागेपल्ली शहर संयोजक संतोष अग्रवाल, संयोजक प्रशांत मंडल, महेश कोंडेलेवार, सुबोध रालबंडीवार, कपिल मडावी, अमित येन्प्रेड्डीवार, शुभम चिहिवार, सागर डेकऐ, सागर नरडे, अजय गुड़पवार, जीवन मंडल, गणेश मानेपल्ली, रवी जनमवार आदि उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.