
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक देवराहा ने बताया कि दिल्ली के लोगों से सुझाव लेकर संकल्प पत्र तैयार किया गया है। लोगों से सुझाव लेने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया गया था। लगभग 11 लाख सुझाव मिले थे।
पार्टी ने संकल्प पत्र तैयार करने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के नेतृत्व में समिति बनाई थी। संकल्प पत्र में दिल्ली के विकास का रोडमैप होगा।
केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ की उपस्थिति में संकल्प पत्र जारी होगा। इस बीच राज्यसभा सदस्य विजय गोयल के अलावा दिल्ली के सातों सांसद व वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





