Published On : Sat, Nov 2nd, 2019

दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में तांडव, पुलिस अफसरों को वकीलों ने पीटा, कई गाड़ियां फूंकीं

Advertisement

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई. इस बीच कोर्ट में भारी हंगामा हुआ. वकीलों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की. इसके अलावा वकीलों ने पुलिस के कुछ अधिकारियों की पिटाई भी कर दी है. इस दौरान कई वकील घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर पुलिस ने फायरिंग की. पुलिस की फायरिंग के बाद वकील भड़क गए. इसके बाद गुस्साए वकीलों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की. वहीं वकीलों ने पुलिस के कुछ अधिकारियों की पिटाई भी कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक, वकीलों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस घटना के दौरान कोर्ट परिसर में भीड़ इकट्ठा हो गई. पुलिस और वकीलों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि वकीलों ने परिसर में खड़ी गाड़ियों तोड़फोड़ शरू कर दी और पुलिस की कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इस हिंसक झड़प में कई वकील घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

वहीं, घायल वकीलों को सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तस्वीर में साफ-साफ देखा जा सकता है कि वकील खून से लथपथ है. इस घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. हालांकि, पुलिस और वकीलों की इस झड़प की वजह क्या रही, यह अभी तक पता नहीं चला है, हालांकि, बताया जा रहा है कि पार्किंग को लेकर यह विवाद हुआ.

जानकारी के मुताबिक, तीस हजारी कोर्ट के लॉकअप के बाहर वकीलों और पुलिसवालों के बीच हाथापाई हुई. आरोप है कि थर्ड बटालियन के पुलिसवालों ने वकीलों पर हमले किए. कोर्ट में भारी हंगामा हुआ.

इस दौरान पीसीआर की गाड़ी जला दी गई. वहीं, कोर्ट परिसर में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं.

Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges