Published On : Fri, Jan 5th, 2018

इंदौर में दर्दनाक हादसे में स्कूल बस के ड्राइवर और 4 छात्रों की मौत

Advertisement

Delhi Public School bus Accident
इंदौर: इंदौर शहर में एक स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में ड्राइवर सहित 4 से अधिक स्कूली बच्चों की मौत हो गई। घायलो की बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। पुलिश के आला अधिकारियों के साथ कमिश्नर संजय दुबे, क्लेकटर निशांत वरवड़े महापौर मालिनी गौड़ आए।

एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बिचौली मर्दाना बायपास पर एक ट्रक और डीपीएस स्कूल बस में जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में 6 बच्चों की मौत हुई है। स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल हो गया था और उस दौरान उसकी गति काफी तेज थी। दुर्घटना में घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश के गृह व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। वहीं एडीजी और डीआईजी भी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुँच चुके हैं। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए हैं। बच्चों के परिजन अस्पताल पहुँच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बिचौली मर्दाना बायपास पर डीपीएस की बस नम्बर 27 स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान ट्रक- बस की भिंड़त हो गई और दुर्घटना में 6 बच्चों की मौत हो गई, वहीं कई गंभीर घायल हो गए। इस भयावह हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई है । मौके पर मौजूद लोगों ने बस में से बच्चो को निकालकर समीप स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल मे पहुंचाया। घटना पर गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने दुख जताया है । इस मामले में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने इंदौर डीआईजी को जांच के आदेश दिए है। वहीं मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर दुःख जताया है।

मृतक के नाम: हरप्रीत कौर कुमार (Class-III),राहुल ड्राइवर,श्रुति लुधियानी (Class-I),स्वस्तिक पंड्या(Class-VI),कृति अग्रवाल(Class-VIII)

सीएम ने किया ट्वीट
इस घटना पर सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि इंदौर में हुई सड़क दुर्घटना में स्कूली बच्चों के निधन का समाचार हृदय विदारक है। मन अत्यधिक पीड़ा से भरा है। ईश्वर से मासूम बच्चों की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि!

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा-इंदौर बस दुर्घटना के घायलो का समुचित निशुल्क उपचार कराएगी, मध्यप्रदेश सरकार.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.