Published On : Thu, May 3rd, 2018

नीट की परीक्षा में कृपाण, कड़ा ले जा सकेंगे सिख स्टूडेंट्स : दिल्ली हाईकोर्ट

Advertisement

Exam-common-entrance

नागपुर: दिल्ली हाई कोर्ट ने सिख स्टूडेंट्स को मेडिकल और डेंटल कोर्स के लिए आयोजित नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा में कड़ा और कृपाण ले जाने की इजाजत दे दी है. हालांकि, उन्हें रिपोर्टिंग टाइम से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. बता दें कि पिछले वर्ष परीक्षा में बुर्का, ताबीज, ब्रेसलेट के साथ ही कृपाण पर भी रोक थी.

उल्लेखनीय है कि सेंट्रल बोर्ड फॉर सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 6 मई को होने जा रही नीट परीक्षा के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया है. ऐडमिट कार्ड जारी करने के साथ ही बोर्ड ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे हल्के रंग के कपड़े पहन कर आएं.

परीक्षार्थियों को जूते न पहनकर आने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही उन्हें हाफ स्लीव्ड कपड़े पहनने होंगे. इस बार ड्रेस कोड के अनुसार स्टुडेंट्स को हल्के रंग के कपड़े पहनने हैं. उसके स्लीव्स हाफ होने चाहिए और उसमें किसी तरह के बड़े बटन, बैज या फूल नहीं लगे होने चाहिए. इसके साथ वे सलवार या ट्राउजर पहन सकते हैं. स्टुडेंट्स जूते पहनने की बजाय चप्पल या सैंडल पहनकर आएं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.