Published On : Fri, Jul 13th, 2018

मुख्य सचिव मारपीट मामला: HC ने कहा- समितियों के सामने पेश हों अधिकारी

Advertisement

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर मुख्य सचिव विधानसभा की समितियों के सामने पेश नहीं होते हैं तो वो अवमानना कार्रवाई का सामना कर सकते हैं.

हाईकोर्ट ने दिल्ली विधानसभा समिति से मुख्य सचिव की याचिका विचाराधीन रहने तक उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का भी निर्देश दिया है. कोर्ट ने दिल्ली सरकार के तीन अधिकारियों अंशु प्रकाश, जे वी सिंह और शूरवीर सिंह के संबंध में यह टिप्पणी की है.

दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाइकोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि आज भी ब्यूरोक्रेट्स के रवैया में कोई बदलाव नही आया है. हाईकोर्ट ने कहा अधिकारी अब भी सरकार को सहयोग नहीं कर रहे हैं. सरकार फंड से लेकर डाटा रिपोर्ट तक की कोई भी जानकारी अधिकारियों से मांगती है तो वो यह कहकर कुछ भी बताने से इनकार कर देते है कि ये सर्विस रूल्स के मुताबिक काम कर रहे हैं.

हाईकोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा कि क्या आपकी समस्या सिर्फ यही है कि आपको अधिकारियों से पूछे सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है? इस पर दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि ने कहा कि हां, हमें जवाब नहीं मिलता है.

Advertisement

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया था कि सीएम आवास में मारपीट के दौरान उनके साथ आप के विधायकों ने बदतमीजी और हाथापाई की. मुख्य सचिव के मेडिकल रिपोर्ट में भी उनके साथ मारपीट की पुष्टि हुई थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.