Published On : Sat, Dec 2nd, 2017

वीडियो : शतक लगाने के बाद कुछ इस तरह मैदान पर ही डांस करने लगे विराट कोहली और मुरली विजय

Advertisement


दिल्ली: दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक मैच के पहले दिन भारतीय टीम की तरफ से मुरली विजय और विराट कोहली दमदार बल्लेबाजी किया। विजय 155 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं कोहली भी 156 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा 23-23 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन मैदान पर मुरली विजय एक बार फिर जम गए। इस बार मुरली विजय का साथ देने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर उतरे। दोनों लंच से लेकर टी तक काफी धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की। इसके साथ दोनों ने अपना शतक भी पूरा किया। विजय और कोहली ने शतक जमा लिया है। एक तरफ जहां मुरली विजय ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जमाया तो वहीं कोहली ने 20वां शतक जमाया। मुरली विजय ने अपना शतक लगाकर कुछ ऐसा किया जिससे स्टेडियम में मौजूद हर इंसान खुशी से झूम उठा।

विराट कोहली अपनी से अक्सर फैंस का मनोरंजन करते ही रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने मैदान पर मुरली विजय के साथ डांस कर सभी का दिल जीत लिया। दरअसल, विजय अपना शतक पूरा करने के बाद कोहली से हाथ मिलाने पहुंचे लेकिन वहीं पर दोनों बल्लेबाज एक साथ कुछ देर तक डांस करने लगे। उस समय फिरोजशाह कोटला में मौजूद दर्शक भी इनको डांस करता देख झूमने लगे थे।

Advertisement

कुछ ऐसी हरकत भी करते है जिसे देखकर फैन्स काफी खुश होते हैं। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला जब मुरली विजय ने अपना शतक जमाया तो कोहली और विजय ने एक साथ क्रीज के बीचो- बीच डांस करने लगे।

Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges