Published On : Sun, Jun 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

पटना: उड़ान भर रहे स्पाइसजेट के विमान में लगी आग

Advertisement

नई दिल्ली. दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार, आज यानी रविवार को पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर रविवार को स्पाइस जेट (Spice-Jet) की फ्लाइट के इंजन में आग लग गई है। वहीँ इसके बाद इंजन से धुआं निकलने लगा। यह हादसा दोपहर 12 बजे हुआ है। इसके बाद यहां अफरातफरी का मौहाल बन गया था।

बताया जा रह है कि, उक्त फ्लाइट यात्रियों से भरी हुई थी। साथ ही विमान को सुरक्षित लैंड भी करा लिया गया है। फिलहाल यहां से यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं किसी के हताहत होने की कोई भी सूचना नहीं है। वहीं मौके पर एंबुलेंस भी पहुंच गई है। इसके साथ ही इस बात की भी जांच होगी कि किस वजह से इंजन में आग लगी है। घटना पर पूरा विवरण आना बाकी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.