Published On : Sat, Jul 4th, 2020

फुटपाथ दुकानदारों का शिष्टमंडल निगम उपायुक्त से मिला

Advertisement

नागपुर – केंद्रीय समिति श्रम संगठनों के आह्वान पर नागपुर जिला पथ विक्रेता होकर संघ,नेशनल हॉकर फेडरेशन तथा साप्ताहिक बाजार पथ विक्रेता संघ के संयुक्त तत्वधान में फुटपाथ दुकानदारों का एक शिष्टमंडल नागपुर महानगरपालिका के उपायुक्त सुभाष जयदेव से मिला। शिष्टमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय (उपाध्यक्ष) नेशनल हॉकर फेडरेशन के जम्मू आनंद ने किया। शिष्टमंडल में सर्वश्री शिरीष फुलझले (कार्याध्यक्ष) नागपुर जिला पथ विक्रेता (हॉकर) तथा सागर गौर (सचिव), नियाज पठान (उपाध्यक्ष), हेमंत पाटमासे (सह-सचिव) तथा चुन्नी लाल गुप्ता साप्ताहिक बाजार पथ विक्रेता संघ शामिल थे.

फुटपाथ दुकानदारों के ज्वलंत मांगों पर चर्चा की शिष्टमंडल ने आग्रह किया कि जिस प्रकार से अनेकों प्रतिष्ठानों को शारीरिक दूरी बनाए रखने की शर्त पर खोला जा रहा है तो फिर क्यों फुटपाथ दुकानदारों को साप्ताहिक बाजार वालों को अपना व्यवसाय करने से वंचित रखा जा रहा है. शारीरिक दूरी बनाए रखने की शर्त पर ही फुटपाथ दुकानदारों को और साप्ताहिक बाजार के व्यवसायिक दुकानदारों और साप्ताहिक बाजार के विक्रेताओं को अपना व्यवसाय करने की छूट देनी चाहिए।

पिछले 4 महीने में फुटपाथ दुकानदारों के आर्थिक हालात काफी बिगड़ गई है और उनके रीड की हड्डी आज फुटपाथ दुकानदारों के परिवार भूखे मरने की नौबत आ गई है अतः जरूरी है कि इन परिवारों को बचाने के हितों उनके व्यवसाय को खोला जाए प्रतिनिधिमंडल ने इस और भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया कि प्रधानमंत्री पद विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजना को अभी तक नागपुर महानगर पालिका में लागू नहीं किया गया.

जबकि केंद्र सरकार स्पष्ट रूप से निर्देशित किया था कि यह योजना कल आप जुलाई के पहले हफ्ते से फुटपाथ दुकानदारों को मिल जाना चाहिए अतः इस योजना को लागू करने की दिशा में प्रशासन ने ठोस कदम उठाने का आग्रह शिष्टमंडल ने किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.