Published On : Sat, Sep 12th, 2020

तकनीकी कारणों से कर्मियों वेतन मिलने में देरी हुई – टोणपे

Advertisement

– सिर्फ 350 कर्मियों ने असंतोष के कारण कामबंद आंदोलन किया था,मामला सुलझाने के बाद काम यथावत हो गई

नागपुर – मनपा के जोन 1 से 5 क्षेत्रान्तर्गत पिछले 8 माह से कचरा संकलन करने का मेसर्स AG ENVIRO समूह कर रही थी। लेकिन आज अचानक कामबंद आंदोलन की खबर नागपुर टुडे को कर्मियों द्वारा मिली। जिसे प्रमुखता से आंदोलन कर्मियों के बयान पर आधारित प्रकाशित किया गया।

उक्त समूह के प्रकल्प प्रमुख समीर टोणपे व जनसंपर्क प्रमुख शशांक चौबे ने अपना पक्ष रखा कि आज के आंदोलन में 1250 में से 350 कर्मी ही शामिल थे,वे इसलिए की कंपनी द्वारा 11 सितंबर को कर्मियों का वेतन बैंक को भेज दिया गया था लेकिन बैंक की तकनीकी अड़चनों के कारण उन्हें आज वेतन प्राप्त करने में तकलीफ हुई। जब उन्हें वेतन मिल गया तो पूर्वतः कचरा संकलन का काम यथावत हो गया।

कम्पनी के उक्त पदाधिकारियों ने आगे कहा कि हमारी कंपनी ने पिछले 8 माह में कचरा संकलन मामले में बेहतरीन काम किया हैं।खासकर मार्च माह में जब कोरोना ने नागपुर में कदम रखा,इस दौरान बिना चुके आजतक कंपनी अपने कर्मियों के साथ सक्रिय हैं।

Advertisement

कंपनी द्वारा प्रत्येक माह कर्मियों का पीएफ,ईएसआईसी सह प्रोफेशनल टैक्स नियमित भरती हैं। हमारा टोल फ्री क्रमांक 18002677966 पर सुबह 7.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक अपनी सूचनाएं सह शिकायतें दे सकते हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.